
बेटी की शादी है ननद बन जाओ कहकर की
एटा।बसुंधरा। लली हमाई कोई ननद नाएं है और बेटी की शादी करनी है। तुम हमाई ननद बन जाओ… यह कहते हुए दो ठग महिलाओं ने अन्य महिलाओं को बातों में ले लिया और उनसे हजारों की नकदी व सामान लेकर रफूचक्कर हो गईं। मामले में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
गांव निजामपुर निवासी जगमोहन सिंह ने तहरीर दी है कि बसुंधरा में उनकी साली शिवानी ब्यूटी पार्लर चलाती है। गुरुवार शाम को शिवानी और सहयोगी दुकान पर बैठी हुई थी। इसी दौरान दो महिलाएं आईं और बोलीं कि हमारी कोई ननद नहीं है। दोनों ननद बन जाओ। बेटी की शादी में जरूर बुलाएंगे। बातों में लेकर दोनों ठग महिलाओं ने पीड़िताओं से चार-चार हजार रुपये तथा तीन-तीन हजार रुपये का सामान ले लिया। सामान लेकर दोनों रफूचक्कर हो गई।