दिनभर में बीस कुंतल गेहूं भी नहीं आ रहा गल्ला मंडी में
गल्ला मंडी से गायब गेहूं, फ्लोर मिल बंद

दिनभर में बीस कुंतल गेहूं भी नहीं आ रहा गल्ला मंडी में
गल्ला मंडी से गायब गेहूं, फ्लोर मिल बंद

एटा, कार्यालय संवाददाता। गेहूं के दामों में आए उछाल के बाद मंडी से गेहूं गायब हो गया। दिन भर में बीस कुंतल भी गेहूं नहीं आ रहा है। अब सिर्फ बडे स्टॉक में ही गेहूं मिल रहा है। दाम बढ़ने के बाद एक साथ स्टॉक रखने वाले व्यापारी ऊंचे दामों में गेहूं बेच रहे है। रोजमर्रा में गेहूं खरीदकर कारोबार करने वालों के सामने परेशानी आ रही है। सबसे अधिक परेशान छोटे-छोटे फ्लोर मिल संचालक है।

पिछले दस दिनों से अचानक ही गेहूं के दाम बढ़ गए। मंडी में 2850 के भाव खुले है। पिछले दो दिनों ने गल्ला मंडी में गेहूं नहीं मिल रहा है। पूरे दिनभर में पूरी मंडी में बीस कुंतल भी गेहूं नहीं आ रहा है। गेहूं ना आने से छोटे-छोटे व्यापारी परेशान है। यह लोग रोजाना गेहूं खरीदकर फ्लोर मिल से आटा तैयार कर बाजार में बैचते थे। ऐसे में कई फ्लोर मिल तीन-तीन दिनों तक बंद रहते है। बाजार से आटा की लगातार डिमांड आ रही है। आपूर्ति नहीं दे पा रहे है।

लोकल ब्रांड का आटा भी हो गया शार्ट बाजार में दो तरह का आटा बिकता है। एक तो बड़े ब्रांड का आटा। दूसरे लोकल ब्रांड का। बाजार में अब तो लोकल ब्रांड के आटा का अभाव हो गया। जो स्टॉक बचा है उस पर रेट बढ़ा दिए गए। लोकल ब्रांड का सील पांच किलो आटा 175 का बिक रहा है। बडे ब्रांड का पांच किलो आटा 200 रुपये से भी अधिक भाव में मिल रहा है। लोकल ब्रांड का आटा उपलब्ध ना होने से मजबूरी में लोगों को 40 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला आटा खरीदना पड़ रहा है।

पिछले कई दिनों से मंडी में गेहूं नहीं मिल रहा है। गेहूं ना मिलने के कारण फ्लोर मिल बंद करना पड़ जाता है, जिस दिन गेहूं मिल जाता है उस दिन आटा तैयार कर दिया जाता है। बाजार से आटा की लगातार डिमांड आ रही है। बाजार में हम आपूर्ति नहीं दे पा रहे है। अक्षय कुमार, फ्लोर मिल संचालक

गल्ला मंडी में अभी गेहूं नहीं आ रहा है। किसानों का गेहूं करीब-करीब पूरा निकल चुका है। ऐसे में अभी बाजार में गेहूं नहीं है। इसकी व्यवस्था की जा रही है।

हरीश गुप्ता, मंडी अध्यक्ष

उद्योग व्यापार मंडल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks