बागपत से दर्दनाक खबर : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, बेल्ट से बांधकर दबाया गला –

बागपत से दर्दनाक खबर : कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, बेल्ट से बांधकर दबाया गला –

बागपत : गुरुवार की सुबह मामूली बात को लेकर हुए विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। बचाने आए पिता पर भी आरोपी बेटे ने हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता का आरोप

विकास कॉलोनी बड़ोद के रहने वाले एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी के अनुसार गुरुवार की सुबह अपने कमरे में लेटे हुए थे। करीब चार बजे दूसरे कमरे से उनकी पत्नी मुनेश देवी उम्र 48 वर्ष की चिल्लाने की आवाज आई। वह दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका छोटा बेटा रजत अपनी मां का बेल्ट से गला दबा रहा है। उन्होंने उसको रोकने का प्रयास किया तो रजत ने उन पर भी हमला कर दिया। हमला कर वहां से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

जितेंद्र सोलंकी आनन-फानन में अपनी पत्नी को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां पर चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ बड़ोद युवराज सिंह ने बताया कि अधिवक्ता के बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks