पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कड़ाके की ठंड से राहत हेतु जरूरतमंद लोगों को बांटा कंबल ||

वाराणसी :- पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने इस कड़ाके की ठंड में अपने सरैया स्थित आवास पर गुरुवार कों 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया कम्बल वितरण के दौरान हाजी ओकास अंसारी ने कहा की जाड़े के मौसम में मैं पिछले कई सालों से जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्य करता चला आ रहा हुँ और हर साल कड़ाके के ठंड में सरकार और तमाम तरह की सामाजिक संस्थाएं भी अपने – अपने स्तर से कंबल वितरण कर रही है और इस वर्ष हमने भी 100 जरूरतमंदों को इस ठंड में कंबल वितरण किया ।
मेरा मोहल्ला वरुणा नदी के किनारे का क्षेत्र है जहा ठंड ज्यादा पड़ती है और उस क्षेत्र में लोगो के घर जा- जाकर पर्ची बाटकर आज अपने आवास से कैंप लगाकर सबको कंबल वितरण किया |
ये इस वर्ष का मेरा पहला कैंप था और आगे भी कुछ अपनो की मदद से ये प्रयास जारी रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके | इस मौके पर अमान अंसारी ,सहाबुद्दीन ,गुलजार ,खुर्शीद ,यासीन , बिस्मिल्ला अंसारी , जमाल अंसारी, गुड्डू , मुस्ताक , वालिया इरम सहित इत्यादि लोग मौजूद थे ||