
बालिका संग दुस्साहस घटना करने वालों की तलाश में दबिश
किशोरी के साथ दुष्कर्म बनाई वीडियो, मुकदमा
कासगंज,। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई किशोरी को नामजद ने बदनियती से पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। जबकि उसके दो अन्य साथियों ने घटना की वीडियो बना ली। बेटी की चीखपुकार पर पहुंची महिला को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव की एक महिला ने बताया है कि घटना गत 16 जनवरी की शाम करीब चार बजे की है। उसकी बेटी खेत पर गई थी। उसकी बेटी को अकेला देखकर गांव के ही प्रवेश ने बदनियती से पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया। दुराचार करते समय गांव के ही हरिओम पुत्र जोगराज, सुवेक पुत्र महेंद्र भी पहुंच गए और उन्होंने घटना की वीडियो बना ली।
वह पास में ही गोबर के उपले बना रही थी, अचानक बेटी की चीखपुकार सुनकर वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ी। उसे देख तीनों आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसकी बेटी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसे दी। इसके बाद ही वह बेटी को थाना लेकर आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चिकत्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।