
एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को लूट के माल सहित किया गया गिरफ्तार।
घटना-
दिनांक 15.01.2023 को थाना मारहरा पर वादी अतुल पुत्र सुनहरी निवासी मुईउद्दीनपुर थाना मारहरा जिला एटा द्वारा सूचना दी गयी कि जामा मस्जिद टॉवर के पास से दो व्यक्ति उससे 10 हजार रूपये व एक सैमसंग का मोबाइल छीनकर भाग गए है। सूचना पर थाना मारहरा पर मु0अ0सं0 – 09/23 धारा 392 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी/अनावरण-
दिनांक 17.01.2023 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त दानेश पुत्र निहाल सिंह निवासी मोहल्ला चोबदार थाना मारहरा एटा को लूट के माल सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अन्य अभियुक्त उरूज को दिनांक 16.01.2023 को गिरफ्तार कर जिला कारागार एटा भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- दानेश पुत्र निहाल सिंह निवासी मोहल्ला चोबदार थाना मारहरा एटा।
बरामदगी
1- 4200 रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
2- उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार दुवे
3- का0 हरिओम सिंह
4- का0 कृष्ण कुमार
5- का0 अंकित कुमार