08 शातिर सदस्य चोरी की 12 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, गैंग के 08 शातिर सदस्य चोरी की 12 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार।


घटना का विवरण:-
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 17.01.2023 को समय करीब प्रातः 09.40 बजे शिवसिंहपुर तिराहे के पास से 08 शातिर अन्तर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनकी निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद की गयी हैं। इस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं – 47 / 23 धारा 420, 414, 411 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिन्दुः-
1 . गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जो वाहन चोरी, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
2 . सभी अभियुक्तगण की उम्र 20-25 वर्ष के मध्य है तथा ये अपने शौक पूरे करने के लिये आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
3 . अभियुक्तगण पुलिस की नजर से बचने के लिये आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर दूसरे जिलों व जगहों पर बेचते थे।
4 . गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिलें उन्होनें एटा तथा आसपास के जनपदों से चोरी की हैं और वे किदवई नगर एटा गुलजार के पास जा रहे थे, जहां वे चोरी की मोटर साईकिलों का ईंजन दूसरी गाडी से बदलकर व नम्बर प्लेट बदलकर चलाते हैं तथा बाद में उन्हें बेच देते हैं।
5 . बरामद मोटर साइकिलों में से एक थाना कोतवाली कासगंज, एक सिकंदराराउ तथा दो थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत अभियोगों से संबन्धित हैं तथा अन्य के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
6 . छोटू उर्फ जीतू, शाहिल और नीरज बाइक चोरी करते हैं। गुलजार जो मिस्त्री है वह उनका इंजन और नंबर प्लेट बदल देता है। नारायण, मोनू, आकाश और वाहिद इन मोटरसाइकिल को गुलजार से लेकर बेच देते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पता:-
1 . छोटू उर्फ जीतू पुत्र किशनगोपाल निवासी बनगाँव थाना कोतवाली नगर एटा (वाहन चोर )
2 . शाहिल पुत्र राशिद निवासी पोता नगला चौक थाना कोतवाली नगर एटा (वाहन चोर )
3 . नीरज पुत्र विशाल निवासी गल्ला मण्डी थाना कोतवाली नगर एटा (वाहन चोर )
4 . वाहिद खान उर्फ छोटू पुत्र फिरोज निवासी सखनपुर थाना फरिहा, फिरोजाबाद (वाहन खरीददार )
5 . नारायण पुत्र जगपाल शर्मा निवासी बल्लभगढ राजीव कालोनी (वाहन खरीददार )
6 . मोनू पुत्र किशनपाल निवासी स्टेशन रोड थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद (वाहन खरीददार )
7 . आकाश पुत्र मनोज निवासी सखनपुर थाना फरिहा जनपद फिरोजबाद ( वाहन खरीददार )
8 . गुलजार पुत्र असद निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर एटा (वाहन काटने वाला)

अभियुक्त मोनू का आपराधिक इतिहासः

  1. मुअस 439 / 20 धारा 399, 402 भादवि0 थाना शिकोहाबाद 2. मुअसं- 441 / 20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिकोहाबाद
  2. मुअसं 442 / 20 धारा 420, 414, 411 भादवि0 व 102 / 41 सीआरपीसी थाना शिकोहाबाद अभियुक्त आकाश का आपराधिक इतिहासः –
  3. मुअसं – 192 / 21 धारा 328, 379, 411 भादवि0 थाना मख्खनपुर, फिरोजाबाद
  4. मुअसं – 195 / 21 धारा 394, 411 भादवि0 थाना मख्खनपुर फिरोजाबाद
  5. मुअसं – 196 / 21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मख्खनपुर फिरोजाबाद
  6. मुअसं – 201 / 21 धारा 420, 414, 411 भादवि0 41 / 102 सीआरपीसी थाना मख्खनपुर फिरोजाबाद
  7. मुअसं – 271 / 21धारा 379, 411 भादवि0 थाना टुंडला फिरोजाबाद
  8. मुअसं – 236 / 21 धारा 379, 411 भादवि0 थाना नारखी फिरोजाबाद
  9. मुअसं – 09/22 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना मख्खनपुर फिरोजाबाद बरामदगी:-
    1 . होण्डा साईन यूपी 83 एजे 9082 (मुअसं 47 / 23 धारा 379 भादवि थाना कोत0नगर एटा)
    2 . हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट (सिकंदराराउ से चोरी )
    3 . हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट
    4 . हीरो होण्डा सीडी 110 बिना नम्बर प्लेट (मुअसं – 08/23 धारा 379 भादवि थाना कोतo कासगंज)
    5 . हीरो होण्डा स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट (मुअसं – 36 / 23 धारा 379 भादवि थाना कोत0नगर एटा)
    6 . स्पलेण्डर मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट
    7 . हीरो पैशन यूपी 80 सीएस 0536 (मुअसं – 23 / 23 धारा 379 भादवि थाना कोत0नगर एटा)
    8 . हीरो होण्डा सीडी डीलक्स यूपी 81 डब्लू 0241
    9 . बजाज प्लेटिना 100 बिना नम्बर प्लेट।
    10 . हीरो सीडी डीलक्स बिना नम्बर प्लेट
    11 . हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो यूपी 84पी 9187
    12 . अपाचे सफेद रंग बिना नम्बर प्लेट गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
  10. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार
  11. निरीक्षक श्री राजेश चौहान
  12. उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह
  13. का0 जयवीर
  14. का0 अकुर मलिक
  15. का0 राहुल लौर
  16. का0 मनोज कुमार
  17. का0 धर्मेन्द्र
  18. का0 नीरज
  19. का0 चन्द्रशेखर
  20. का0 सतेन्द्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks