घर में घुसकर15 लाख की नकदी चुरा ले गए, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।राजा का रामपुर, । घर में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़कर चोर लाखों की नकदी चोरी कर ले गए। घर पहुंचने पर गृहस्वामी को जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड सहित स्पेशल टीमें मौके पर पहुंच गई। गृहस्वामी ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
थाना राजा का रामपुर के गांव विल्सड़ पट्टी निवासी कमल दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार को परिवार के साथ बीमार ससुर को देखने के लिए कासगंज गए थे। देर रात कासगंज से घर लौटे। घर में अंदर जाकर देखा। अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। अलमारी से चोर 15 लाख रुपये चोरी कर ले गए। अलमारी में रुपये न देख गृहस्वामी के होश उड़ गए। उनके अनुसार हाल में ही ननिहाल गांव उस्मानपुर कासगंज में जमीन बेंची थी। उसी के रुपये रखे हुए थे। राजा का रामुपर में ही जमीन खरीदने वाले थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परचून की दुकान से नकदी-सामान चोरी
अलीगंज , । चोरों ने एक के बाद दो दुकानों को निशाना बनाया। परचून की दुकान से चोर हजारों की नकदी, सामान चोरी कर ले गए।
सराफ की दुकान से चोर चोरी करने में असफल रहे। सेंध लगाकर चोर दुकान में घुसे थे। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना जसरथपुर के गांव खरसैला निवासी सचिन की गांव सरौंठ के पास परचून की दुकान है। पास में भोला ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार रात चोर परचून की दुकान में पीछे की दीवार तोड़कर घुस आए। दुकान में घुसकर 35 हजार की नकदी, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने सर्राफ की दुकान में सेंध लगाई। इस दुकान में चोरी करने में असफल रहे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित सचिन ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
पड़ोसी पर शक, उसी के सामने रखे थे रुपये
राजा का रामपुर। गृहस्वामी का कहना है कि पड़ोसी के सामने ही अलमारी में रुपये रखे थे। ससुराल जाते समय पड़ोसी से ही कहकर गए थे। घर की तरफ देखते रहना। आशंका है कि कहीं उसी ने तो चोरी नहीं की है।
*मुख्य गेट का नहने का तोड़ा ताला,
राजा का रामपुर। मुख्य गेट का ताला चोरों ने नहीं तोड़ा था। चोरों ने जीना में लगा हल्का ताला तोड़ा था। इससे किसी को पता भी नहीं चला था। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।