ई-रिक्शा लुटेरा गैंग सक्रिय एक और रिक्शा लूट लिया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा , । कोतवाली देहात के गांव घनश्यामपुर निवासी विनय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक जनवरी को गांव के अजय सहित तीन आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। बाइक भी तोड़ दी है। जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली अलीगंज के गांव टपुआ निवासी बृजमोहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 जनवरी को गांव के देवकीनंदन सहित दस आरोपियों ने पीड़ित व उसके घरवालों पर हमला कर घायल कर दिया। धमकी भी दी है।
जिले में सक्रिय ई-रिक्शा लुटेरा गैंग एक के बाद एक कई लूट की घटनाएं कर रहा है। एक चालक को अचेत कर लुटेरे रिक्शा, मोबाइल लूट ले गए हैं। युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवारीजन पहुंच गए है। आगरा रोड के गांव विजौरी निवासी सतीश कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। भाई गंगा सिंह के अनुसार रविवार को हमेशा की तरह रिक्शा लेकर घर से निकले। उसके बाद से वह नहीं लौटे। घरवालों ने काफी तलाश किया। सतीश का पता नहीं चल सका है। सोमवार को वह अचेत हालत में मानपुर कालोनी के पास पड़ा मिला। बताया कि जेब से कुछ नकदी मिली है। ई-रिक्शा बरामद नहीं हुआ है। आरोप है कि अचेत कर भाई से रिक्शा लूट ले गए हैं। चालक को पूरी तरह होश नहीं आ सका है।
अब तक की चौथी घटना एक भी खुलासा नहीं
एटा। बता दें कि अब तक ई-रिक्शा लूटने की चौथी घटना है। इनमें दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। दो चालक अचेत हालत में शहर में पड़े मिले थे और दो चालक कोतवाली देहात क्षेत्र में पड़े मिले थे। अभी तक किसी का भी खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि किसी भोले के नाम के व्यक्ति का नाम जरूर सामने आया था।