कोटा डीलर और घरवालों पर फायरिंग, भाई घायल

कोटा डीलर और घरवालों पर फायरिंग, भाई घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।थाना जैथरा के गांव हलईया निवासी रनछोवर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही आरोपी जुगेन्द्र सिंह पर सरकारी चीनी का कोटा था। क्षेत्रीय जनता के शिकायतों, कोटा वितरण सही न होने के कारण आरोपी का कोटा निरस्त कर दिया था। कोटा जनता के सहयोग से पीड़ित के नाम हो गया था। कोटा पीड़ित के पास आने के कारण आरोपी रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि 13 जनवरी को पीड़ित, घरवालें घर पर बैठे हुए थे। आरोपी जुगेन्द्र सिंह, अमित, कौशल, ओमकार आ धमके और घरवालों पर हमला कर दिया। कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली महेश के जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जैथरा पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks