एटा प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सुबह से धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली। सर्दी कम लगने पर लोग दोपहर में सैनिक पड़ाव में चल रही प्रदर्शनी में उमड़े। सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष, युवक-युवतियों, बच्चों के पहुंचने से प्रदर्शनी में खासी रौनक रही। स्टॉल लगाने वाले दुकानदार भी भीड़ पहुंचने से खुश दिखाई दिए।
सैनिक पड़ाव में पांच जनवरी से प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उसके बाद कोहरा, बारिश और कड़ाके की सर्दी से प्रदर्शनी में लोगों का आवागमन काफी कम रहा है। उससे लाखों रुपये देकर दुकान, स्टॉल लगाने वाले दुकानदार कम बिक्री होने से परेशान थे। रविवार को सुबह से धूप खिलने पर सर्दी से राहत मिलने पर लोगों प्रदर्शनी में घूमने पहुंचे। उससे प्रदर्शनी में दोपहर से शाम तक अच्छी खासी भीड़ रही। महिला-पुरुषों, युवक-युवतियों, बच्चों ने झूले, सर्कस, मौत का कुआ, भूतों की गुफा का आनंद किया। परिसर में लगे चाट-पकौड़ी, साफ्टी आदि का स्वाद लिया।