प्रशासन ने दिया हर संभव मदद का भरोसा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज। पटियाली के गांव नीवलपुर में दीवार के मलवे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद प्रशासन व पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एडीएम डा. वैभव शर्मा व एएसपी जितेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंच गए। एडीएम ने कहा कि गांव नीवलपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत बहुत ही दुखद घटना है। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा। सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार अरविंद गौतम, कोतवाली प्रभारी भी मौके पर भेजे गए। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
पिता जूझ रहा मौत से, बिखर गया परिवार
कासगंज। पटियाली के गांव नीवलपुर में रालढ़ैते के परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। रामलढ़ैते के बेटे योगेंद्र, बेटी स्नेहलता व कपूरी की दीवार के मलवे में दबकर मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल रामलढ़ैते का उपचार भी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीण व परिजन मलवे में दबे चार लोगों को उपचार के लिए ले गए थे। जिसमें से योगेंद्र, स्नेहलता व कूपरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक घायल राम लढ़ैते का उपचार कर रहे हैं।
पटियाली के गांव नीवलपुर में नवनिर्मित दीवार के मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों मौत के बाद कोहराम मच गया है। भाई व दो बहनों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे करुण क्रंदन मंच गया। दुखद घटना पर हर गांव वाला गमगीन नजर आया।
रविवार की सुबह गांव नीवलपुर के लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे तो किसी ने सोचा नहीं था कि राम लढ़ैते के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट जाएगा। परिवार के तीन सदस्यों की मौत की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची तो लोग स्तब्ध रह गए। परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण ढांढस बंधाने परिवार को पहुंचे तो रूदन देखकर उनके ह्रदय भी द्रवित हो गए। भाई योगेंद्र, बहनें स्नेहलता व कपूरी के शव घर में रखे थे और परिवार के सदस्य विलाप कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि सुबह गांव में खुश थे। परिवार के जोगराज सिंह की नवनिर्मित दीवार अचानक गिरी तो लोग रामलढ़ैते के घर की ओर भागे। ग्रामीणों ने परिजनों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। उपचार को फर्रुखाबाद भी भेजा लेकिन तीन की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो लोग परेशान हो गए।