घर में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। थाना रिजोर के गांव नगला बरी निवासी उमेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को गांव के ही आरोपी कन्हैया घर में घुस आया। घर में घुसकर दस हजार रुपये व तोड़िया चोरी कर ले गए। शिकायत पर धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
*दहेज न देने पर महिला पर किया हमला
एटा। थाना जलेसर के गांव नगला भूड़ निवासी अंजली देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अमर सिंह निवासी नगला भूड़ ने दहेज की खातिर परेशान किया। आरोप है कि पिटाई भी की। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छह लाख मांगने पर महिला से अभद्रता
एटा। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी दिनेश यादव निवासी कृष्णानगर कोतवाली नगर ने छह लाख रुपये किसी काम के लिए थे। रुपये मांगने पर नहीं दे रहा है। पीड़िता के साथ आरोपी ने अभद्रता भी की। जान से मारने की धमकी भी दी है।
घर में घुसकर हमला कर किया घायल
एटा। राजा का रामपुर के मोहल्ला लुहारी गवी निवासी हाजिम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित निवासी मौजमपुर उसैत बदायूं सहित चार आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है।
एक लाख 51 हजार की धोखाधड़ी की
अलीगंज। मोहल्ला बालकिशन निवासी पूजा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अमित शर्मा निवासी मोहल्ला गुलाम हुसैन सहित दो आरोपियों ने उनके साथ एक लाख 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।