गाजियाबाद में मुर्दे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद में मुर्दे के खिलाफ मुकदमा दर्ज : साइकिल सवार की मौत के बाद आया नया मोड, जानिए पूरा मामला –

गाज़ियाबाद : इंदिरापुरम में पुलिस की पिटाई से आटो चालक धर्मपाल यादव की मौत के मामले में अब एक ओर नया मोड़ आ गया है। ऑटो और साइकिल की दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की गुरुवार शाम को मौत हो गई। मृतक के जीजा की तहरीर पर मृत धर्मपाल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस पर लापरवाही पूर्वक तेज गति में ऑटो चलाने का आरोप है। हालांकि, उसकी मौत हो जाने के कारण यह मुकदमा समाप्त हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला

ग्राम अमरोली रतनपुर थाना अलीगंज जिला एटा के जवर सिंह ने बताया कि छिजारसी के जगत सिंह उनके साले थे। वह कनावनी पुश्ता रोड पर पूड़ी की ठेली लगाते थे। 8 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में कनावनी पुश्ता रोड पर शनि मंदिर के पास धर्मपाल यादव ने लापरवाही और तेज गति से आटो चलाकर उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायल को उपचार के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार शाम को उनकी मौत हो गई।

10 जनवरी को रिपोर्ट हुई थी

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गृह जनपद ले गए। जगत सिंह की मौत से अब यह तो साफ हो गया कि यह हादसा कोई छोटा नहीं था, बड़ा हादसा था, जिसमें उसकी मौत हो गई। इससे इस बात को भी बल मिलेगा कि धर्मपाल को भी हादसे में ही चोट आई रही होगी। धर्मपाल यादव के खिलाफ 10 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसके मुताबिक जवर सिंह ने 10 जनवरी को ही तहरीर दी।

पुलिस चौकी में हुई थी मौत!

वहीं, इस मामले में कनावनी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार, सिपाही रविंद्र और दो अन्य सिपाहियों के खिलाफ दर्ज गैरइरादतन हत्या के मुकदमे की जांच लिंक रोड थाना पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन डॉ.दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम नागला थाना बांसगांव जिला कासगंज के 28 वर्षीय धर्मपाल यादव यहां कनावनी में किराए पर रहते थे। वह आटो चलाकर अपना जीवन-यापन करते थे। 8 जनवरी की रात कनावनी पुश्ता पर उनकी आटो से साइकिल सवार जगत सिंह से टक्कर हो गई थी। पुलिस उन्हें कनावनी पुलिस चौकी लाई थी। रात में एक बजे छोड़ा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई थी।

तीन पुलिस वालों पर हुआ एक्शन

परिजन ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाकर करीब साढ़े आठ घंटे तक प्रदर्शन किया था। मामले में इंदिरापुरम कोतवाली की कनावनी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार, सिपाही रविंद्र व दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। 9 जनवरी को अमित कुमार निलंबित कर दिए गए थे। सिपाही हरवीर और सतीश लाइन हाजिर किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks