पुराने मुकदमे में अलीगंज विधायक समेत 36 बरी

पुराने मुकदमे में अलीगंज विधायक समेत 36 बरी,‌ रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, संवाददाता। दस वर्ष पहले पुलिस से मारपीट सहित करीब दस धाराओं में दर्ज हुए मुकदमे में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठोर सहित 36 लोग बरी हो गए। यह मामला थाना नयागांव में दर्ज हुआ था। सरकार की ओर से केस वापस होने के बाद यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा था।
वर्ष 2012 में थाना नयागांव क्षेत्र में घटना के बाद पथराव हो गया था। इस मामले में 36 लोगों को नामजद किया था। इसके अज्ञात में 50 लोगों को शामिल किया गया था। अज्ञात के नामों में विधायक सत्यपाल सिंह राठोर का नाम शामिल कर लिया था।
पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र न्यायालय को भेज दिए थे। भापजा सरकार बनने के बाद वर्ष 2017 में सरकार ने यह मामला वापस कर लिया था। न्यायालय ने इस मामले को वापस ना होने खारिज कर दिया। इसकी सुनवाई एमपीएमएलए न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई कर सभी को दोषमुक्त कर दिया।

विधायक सत्पाल सिंह ने बताया कि यह मामला झूठा दर्ज कराया गया था। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks