जैथरा में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।जैथरा। थाना जैथरा के गांव तरगवां निवासी मंगल सिंह (65) किसी काम से गए थे। शुक्रवार दोपहर को साइकिल से गांव लौट रहे थे। कुरावली-जैथरा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार ने रौंद दिया। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बेटा अमन राठौर ने बाइकसवार के विरूद्ध तहरीर दी है।