धोखाधडी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा धोखाधडी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा धोखाधडी के मामले में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त पप्पू पुत्र श्रीपाल निवासी सौहार थाना मलावन एटा सम्वन्धित मु0अ0स0 590/2019 धारा 420/467/468/471 भादवि० को आज दिनांक 12.01.23 समय करीव 11.00 बजे अलीगंज बस स्टैण्ड थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.पप्पू पुत्र श्रीपाल निवासी सौहार थाना मलावन एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1-उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार गौतम
2-का0 नितेन्द्र
3-का0 आदेश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks