आत्महत्या करने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

एटा आज दिनांक 12.01.2023 को थाना पिलुआ पर थाना कोतवाली नगर द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला चांदनी पत्नी सफीक उर्फ शानु निवासी इमाइलपुर रोड हिदायत नगर जिला कांसगज जोकि ससुरालीजनो से परेशान होकर सुन्ना नहर मे कूदकर आत्महत्या करने की कहकर घर से चली गयी है । प्राप्त सूचना पर थाना पिलुआ पुलिस को तत्काल मौके पर जाकर देखा तो एक महिला सुन्ना नहर पुल पर मौजूद मिली । म0का0 दीपा गुर्जर द्वारा नाम पता पूछने पर उक्त महिला द्वारा अपना नाम चांदनी पत्नी सफीक उर्फ शानु निवासी उपरोक्त बताया । म0का0 दीपा गुर्जर द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुये महिला को समझा बुझा कर थाना लाया गया । चांदनी उपरोक्त के परिवारीजनों को सूचित कर थाना बुलाया गया। चांदनी उपरोक्त को उसकी सहमति से परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा एटा पुलिस का धन्यवाद किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks