स्वस्थ पशु से ही हमें स्वस्थ एवं अपेक्षित उत्पादन प्राप्त होता है पशुचिकित्साधिकारी:डाॅ बलराम चौरसिया

राजेश कुमार शास्त्री

स्वस्थ पशु से ही हमें स्वस्थ एवं अपेक्षित उत्पादन प्राप्त होता है पशुचिकित्साधिकारी:डाॅ बलराम चौरसिया

सिद्धार्थनगर । स्वस्थ पशु से ही हमें स्वस्थ एवं अपेक्षित उत्पादन प्राप्त होता है। इस बात की जानकारी पशुचिकित्साधिकारी जोगिया डाॅ बलराम चौरसिया ने बंगरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर में पशुपालकों को दी।
इस सन्दर्भ में ग्राम प्रधान सहेंद्र ने गो माता की पूजा कर शिविर का शुभारंभ किया। डाॅ चौरसिया ने पशुओं में होने वाले प्रमुख संक्रामक रोग, उनके कारण, लक्षण,व बचाव की विधिवत जानकारी देते हुए पशुओं को स्वस्थ रखने के उपाय बताए। इस समय ठंडक के प्रकोप से बचाव के लिए दूध दे रहे पशुओं को पौष्टिक आहार खिलाने, गमॅ पांनी पिलाने एवं सुबह शाम एकाद घंटा पशु के पास आग जलाकर कर बैठने की सलाह दी। बताया कि इस समय पशु को भूखा न रहने दें। क्यो कि शरीर में ऊजाॅ की कमी होने पर कुपोषित पशु ठंड की चपेट में आ सकते हैं। शिविर में 314 पशुओं की जांच, चिकित्सा, टीकाकरण, एवं पशु स्वास्थ्य संबंधित औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर डाॅ प्रदीप कुमार, लोकधर, प्रधान सहेंद्र, महेश, जोखन, रामू, सीता, रीना, कमलावती, प्रमोद, दीना सहित तमाम पशुपालक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks