मांगों को लेकर सभीं ग्राम प्रधानगण इस कड़ाके के ठण्डक में अनवरत धरनारत हैं

राजेश कुमार शास्त्री

अपने मांगों को लेकर सभीं ग्राम प्रधानगण इस कड़ाके के ठण्डक में अनवरत धरनारत हैं

सिद्धार्थनगर । नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सेवा को बंद करने सहित अपने अन्य मांगों को लेकर विकास खण्ड इटवा के सभीं ग्राम प्रधान इस कड़ाके के ठण्डक में अनवरत धरनारत हैं।

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन इटवा ब्लाक के अध्यक्ष राम पारस याद, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव माहताब आलम, वरिष्ठ प्रधान राम नरेश यादव आदि के सामूहिक प्रयास से विकास खण्ड के ग्राम प्रधानगण अपने हितों की लड़ाई लडने के लिए इस कडाके की ठंढ़क में ब्लाक परिसर में धरना दे रहे हैं ।

ग्राम प्रधान संघ के इटवा अध्यक्ष राम पारस यादव का कहना है कि जब तक प्रशासन हमारी मांगों को मानकर उसका समाधान नहीं करता है। तब तक हम ग्राम प्रधानों का धरना संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व व निर्देशन पर जारी रहेगा।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बातों को मनवाने के लिए शान्तिपूर्ण ढ़ंग से धरना प्रदर्शन किया जाता है। हम सभी ग्राम प्रधानगण शन्तिपूर्ण ढ़ंग से धरना प्रदर्शन करके अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।
अब तक ग्राम प्रधान संगठन अपने मांगों का ज्ञापन, उपजिला अधिकारी, तहसीलदार, इटवा विधायक आदि के माध्यम से सरकार को भेज चुका है। परन्तु अभी तक प्रशासन ने ग्राम प्रधानगण के मांगों को संज्ञान में नहीं लिया है।
इस अवसर पर अनिल वर्मा, भूलन बाबा, कृष्ण कुमार, अतहर चौधरी, आसिफ, सलीम, रामफेर, रामानंद, अब्दुल्ला बुखारी, अभिषेक शुक्ला, कामरान अहमद सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks