मोदी सरकार ने हज यात्रा में मिलने वाला VIP कोटा किया खत्म, अब सब बराबर

मोदी सरकार ने हज यात्रा में मिलने वाला VIP कोटा किया खत्म, अब सब बराबर

केंद्र सरकार ने हज यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. हज के लिए सरकार की ओर से दिया जाने वाला वीआईपी कोटा अब खत्म होने जा रहा है. पहले हज यात्रा को लेकर कुछ आरक्षित सीटें दी जाती थीं, जिन्हें कि अब खत्म किया जा रहा है. इस कदम के बाद हज जाने वाले सभी लोग आम यात्रियों की तरह ही यात्रा करेंगे. किसी भी यात्री को कोई खास वीआई कल्चर नहीं मिलेगा.

पहले राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और हज समिति द्वारा आवंटित सीटों से करीब 500 लोग हज पर जा सकते थे. राष्ट्रपति कोटे से 100, उपाध्यक्ष कोटे से 75, पीएम कोटे से 75, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री कोटे से 50, हज कमेटी ऑफ इंडिया को 200 सीटें मिलती थीं, लेकिन नई हज नीति के मसौदे में अब इसे खत्म किया जा रहा है.

अब सभी हज यात्री हज कमेटी और निजी टूर ऑपरेटर के जरिए ही यात्रा पर जा सकेंगे. हालांकि अभी तक इस नई हज नीकति को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. नई हज नीति को लेकर जल्द ही घोषणा होने वाली है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks