केंद्र ने ₹4276 करोड़ के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, LAC पर घातक हथियार होगी तैनात

केंद्र ने ₹4276 करोड़ के खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, LAC पर घातक हथियार होगी तैनात

केंद्र सरकार ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया. रक्षा मंत्रालय ने 4,276 करोड़ रुपये की लागत से हेलीना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल समेत तीन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी. इनमें दो प्रस्ताव थल सेना और तीसरा नौसेना के लिए है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद ने प्रस्तावों को मंजूरी दी है.

रक्षा मंत्रालय ने कहा, रक्षा खरीद परिषद ने टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल- हेलीना, लॉन्चर और अन्य संबंधित सहायक उपकरणों की खरीद के लिए अपनी सहमति दे दी है, जिसे उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर में लगाया जाएगा. यह मिसाइल दुश्मन के खतरों का मुकाबला करने के लिए एएलएच को हथियार से लैस करने की प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है. इसके शामिल होने से भारतीय सेना की लड़ाकू क्षमता मजबूत होगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks