कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह सहित 6 लोगों को सुनाई 3 महीने की सजा

कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह सहित 6 लोगों को सुनाई 3 महीने की सजा

सुल्तानपुर में दो दशक पुराने बिजली, पानी के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के मामले में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह समेत सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत अन्य लोगों को 3 महीने की सजा और 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है. कोर्ट पहुंचे राज्यसभा सांसद ने बीजेपी सरकार की अव्यवस्था को आंदोलन के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

उन्होंने कहा कि वे इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे. आपको बता दें कि साल 2001 में 36 घंटे बिजली पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मौजूदा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक आंदोलन छेड़ा था, उस समय उनके साथ पूर्व सपा विधायक अनूप संडा समेत बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, कांग्रेस नेता और पूर्व सभासद कमल श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रवक्ता रहे संतोष चौधरी, बीजेपी के नामित सभासद रहे विजय सेक्रेटरी आंदोलन में शामिल रहे थे.

नगर कोतवाली में धरना प्रदर्शन और सरकारी काम में बाधा समेत अन्य को मुद्दा बनाते हुए स्थानीय पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था. एमपी एमएलए कोर्ट के जज योगेश यादव की अदालत में विचारण की प्रक्रिया चल रही थी. 21 साल के अंतराल पर जिला सत्र न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा के बिंदुओं पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी अनूप संडा समेत 5 अन्य लोगों को दोषी करार देते हुए सजा मुकर्रर कर दी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks