समस्याओं के समाधान की मांग

समस्याओं के समाधान की मांग

एटा। जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना मलावन पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक की गई। बैठक में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी के साथ हुई सफल वार्ता होने के बाद स्थगित किया गया। कर्मचारियों की अधिकांश समस्याओं के समाधान स्पष्ट सहमति व्यक्त की। प्रोन्नत पद का समयबद वेतनमान, वेतन विसंगति, बोनस भुगतान, कार्मिक विरोधी आदेश आदि कार्मिकों समस्याओ नियत समय में समाधान हो। आंदोलन को सफल बनाने वाले समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
मैनपुरी चुनाव को लेकर पुलिस रही सतर्क

एटा। मैनपुरी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए सकीट पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एटा-मैनपुरी सीमा पर वेरियर लगाकर चोकसी रखी। किसी भी वाहन को बिना चेक किए आने जाने नही दिया गया। सकीट संवाददाता के अनुसार सोमवार को मैनपुरी में हुए लोकसभा चुनाव को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सकीट पुलिस ने दोनों जिलों की सीमा पर कड़ी नजर रखी। सीमा से गुजरने वाले किसी भी दो या चार पहिया वाहन के अलावा मालवाहक वाहनों को बगैर चेक किए नही जाने दिया गया।

बाजार बंदी के उल्लंघन से जनता परेशान

एटा। सहालग का सीजन आते ही जलेसर के बाजारों में अतिक्रमण बढ़ गया है। उससे लोगों का बाजार में निकलना भी दूभर हो रहा है। अतिक्रमणकारी बाजार बंदी बुधवार का भी खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। जलेसर संवाददाता के अनुसार एसडीएम जलेसर रामनयन ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या के संबंध में शिकायतें आई हैं। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी है एक सप्ताह के अंदर व्यापारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। बाजार बंदी का ईमानदारी से पालन करें। अन्यथा पालिका प्रशासन से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का सामान चोरी

एटा। ब्लॉक जलेसर के गांव नगला राधे स्थित प्राथमिक विद्यालय में गतरात्रि चोर प्रधानाध्यापक एवं रसोई का ताला आरी से काटकर गैस सिलेंडर, गेहूं, चावल, मसाले सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय का रिकॉर्ड भी चोरी किया गया है। प्रात काल विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार ने घटना के संबंध में चौकी प्रभारी बेरनी अभिलाष सिंह को जानकारी दी। विद्यालय का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी प्राप्त कर ली है।

बढ़ कर आई ग्रांट, कर्मचारियों को वेतन की आस

एटा। नगर पालिका परिषद को इस बार शासन से 50 लाख रुपये बढ़कर ग्रांट मिली है, जिससे कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान हो सकेगा। दिसंबर माह की ग्रांट शासन से 1.77 करोड़ रुपये आई है। जबकि नंबर माह से 1. 27 करोड़ रुपये आई थी। सोमवार को नगर पालिका वरिष्ठ लेखाकर/टीएस मुन्नालाल ने बताया कि दिसंबर माह की ग्रांट पिछले एक वर्ष से आने वाली सभी ग्रांट में सबसे अधिक 1.77 करोड़ रुपये आई है, जिससे पालिका के सभी कर्मचारियों को आसानी से वेतन भुगतान किया जा सकेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks