एटा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग, कासगंज अनारक्षित

“एटा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग, कासगंज अनारक्षित”

लखनऊ, विशेष संवाददाता। शासन ने निकाय चुनाव के लिए नगर निगम महापौर व पालिका व पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। एटा नगर पालिका अध्यक्ष पद जहां पिछड़ा वर्ग तो कासगंज अनारक्षित रखा गया है।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि महापौर की कुल 17 सीटों में एससी वर्ग के लिए दो,(इसमें आगरा एससी महिला) ओबीसी चार (इसमें मैनपुरी ओबीसी तो मथुरा ओबीसी महिला), जबकि महिला तीन और अनारक्षित वर्ग की आठ सीटें आरक्षित की गई हैं। फिरोजाबाद नगर निगम में मेयर पद अनारक्षित रहेगा।

महापौर की 17 सीटों पर चुनाव इस बार महापौर की 17 सीटों पर चुनाव होना है। वर्ष 2017 में 16 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। शाहजहांपुर सीट पर पहली बार चुनाव होने जा रहा है। नगर विकास मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली-1994 में दी गई व्यवस्था के अनुसार चक्रानुक्रम के आधार पर सीटों का आरक्षण किया गया है।प्रदेश में मौजूदा समय कुल 762 निकाय हैं। वही कुल वार्ड 13965 हैं। इनमें 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं। 200 नगर पालिका परिषदों में एससी महिला की नौ, एसपी पुरुष की 18, ओबीसी महिला की 18, ओबीसी पुरुष की 36, महिलाओं के लिए 40 और अनारक्षित 79 की गई हैं। महराजगंज की नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार और बस्ती की नगर पंचायत भानपुर के गठन व सीमा विस्तार के संबंध में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इनके अध्यक्षों और वार्डों का आरक्षण तो कर लिया गया है, लेकिन इसे अभी जारी नहीं किया जा रहा है।

एटा-कासगंज में आरक्षण
मारहरा पालिका एससी महिला, जलेसर ओबीसी महिला, अलीगंज ओबीसी, नगर पंचायत राजा का रामपुर एससी, सकीट और, मिरहची पिछड़ा वर्ग, जैथरा महिला, अवागढ़ और निधौली कलां अनारक्षित

कासगंज सोरों नगर पालिका ओबीसी महिला, गंजडुंडवारा महिला, नगर पंचायत मोहनपुर ओबीसी, बिलराम, अमांपुर, सहावर, सिढ़पुरा , पटियाली, भरगैन सभी अनारक्षित।

आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना पर सात दिनों में आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। सरकार यह काम 12 दिसंबर तक पूरा कर लेगी।

-एके शर्मा, नगर विकास मंत्री

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks