सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड एटा पर आज अभिभावक विचार गोष्ठी का आयोजन किया

अभिभावक विचार गोष्ठी सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड एटा पर आज अभिभावक विचार गोष्ठी का आयोजन किया ।

एटा।इस अभिभावक विचार गोष्ठी में विद्यालय में लागू की गई मोबाईल एप के बारे में विस्तार से बताया गया व चर्चा कि गई ।

मोबाईल एप के बारे में बताते हुए प्रबंधक श्री अरविन्द कुमार अग्रवाल ने कहा कि उक्त एप में सभी अभिभावक अपने- अपने पाल्य की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं, जैसे– शिशु की उपस्थिति, गृह कार्य, विद्यालय की सूचनाए,विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों के फोटोज के साथ साथ शिशु की फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

मोबाईल एप के बारे में राहुल जैन सर ने पी.पी.टी के माध्यम से सभी को समझाया ।

प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने सभी आगंतुक अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से सुझाव व सभी कि समस्याएं सुनी।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री दिनेशपाल सिंह, सह व्यवस्थापक श्री विजय जैन, आशुतोष मिश्र सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks