
एटा।यस योग सेवा समिति द्वारा साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर आइडियल पब्लिक स्कूल निधौली रोड एटा उत्तर प्रदेश में शुरू कराया गया l योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह व महिला योग प्रभारी आशु वार्ष्णेय तथा समिति के अन्य योग प्रशिक्षक 7 दिन तक योग प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तत्पश्चात सभी शामिल योग शिक्षार्थियों को योग प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा योग प्रतियोगिता करा कर श्रेष्ठ योगियों को योग पुरस्कार से सम्मानित भी किया जायेगा l कोई भी प्रतिभागी योग प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो सकता है l योग शिविर प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 10 बजे तक रहेगा l
भवदीय
यशवीर सिंह योग प्रशिक्षक यस योग सेवा समिति, एटा, उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 9412537481 व 9058737481