फरार बैंकमित्र पर एक औरमुकदमा दर्ज

“फरार बैंकमित्र पर एक औरमुकदमा दर्ज”

एटा – ग्राहकों के 30 लाख से अधिक रुपये लेकर फरार हुए बैंकमित्र धीरज तिवारी पर एक और एफआईआर दर्ज हो गई। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक पर भी आरोप गंभीर आरोप लगाए हैं।

थाना पिलुआ के गांव कुतुबपुर बंथल निवासी अनीता देवी पत्नी कमल सिंह ने कोर्ट के आदेश से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आनंदपुरी घिलौआ रोड निवासी धीरज तिवारी का जन सेवा केन्द्र अवागढ़ हाउस में था। एसबीआई बैंक से भी जुड़ा हुआ था। पीड़िता ने केन्द्र के जरिए बैंक में खाता खुलवाया था। वह दूध का कारोबार करती है। पीड़िता के अनुसार खाते में करीब आठ लाख रुपये जमा होने चाहिए। खाता चेक किया गया। उसमें 3230 रुपये मिले।

आरोप है कि बैंक मित्र धीरज तिवारी ने अरुणानगर बैंक के प्रबंधक के साथ मिलकर रुपये निकाल लिए हैं। पीड़िता ने बताया कि कार्रवाई को लेकर नगर कोतवाली में शिकायत की साथ ही एसएसपी से भी शिकायत की। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks