नहीं बदले जा रहे दस हजार बिजली के खराब मीटर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*नहीं बदले जा रहे दस हजार बिजली के खराब मीटर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, विद्युत वितरण निगम के पास कई महीनों से उपभोक्ताओं के परिसरों में लगाने के लिए नए मीटर नहीं हैं। बिजली कर्मी खराब मीटरों वाले कनेक्शनों का अंदाज से बिल बनाकर उपभोक्ताओं को थमा रहे हैं। इससे किसी को कम तो किसी को बिजली खपत से अधिक बिल भुगतान करना पड़ रहा है।

जिले के दस हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के पिछले छह महीनों से खराब पड़े बिजली मीटरों को विद्युत वितरण निगम ने अब तक नहीं बदलवाया है। वहीं, खराब मीटर वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल समय पर बनाकर दिया जा रहा है। मीटर रीडर अंदाज से बिल बनाकर दे रहे हैं। इससे अधिकांश बिल बिजली खपत से ज्यादा आ रहे हैं। इसे जमा करना उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है। उपभोक्ता बिजली अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

नहीं बदले जा रहे दस हजार बिजली के खराब मीटर
कारपोरेशन नए कनेक्शनों के लिए ही मीटर की आपूर्ति दे रहा है। पुराने कनेक्शन के खराब मीटर को बदलवाने के लिए मीटरों की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि खराब मीटर वाले कनेक्शनों के बिल आईडीएफ के माध्यम से बनाए जा रहे है।

-लव कुमार, एक्सईएन मीटर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks