नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव द्वारा आज शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस0– 862/22 धारा 376, 452, 506, 323 भादवि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अभिषेक मिश्रा पुत्र राघव मिश्रा नि0 नारायण नगर गली नंबर 2 थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !