*भारतीय मीडिया फाउंडेशन बिहार राज्य की ओर से प्रदेश की राजधानी पटना में आयोजित होगा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह*।

वैशाली, बिहार- भारतीय मीडिया फाउंडेशन हाजीपुर स्थित कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन बिहार राज्य के मीडिया अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक सम्मान समारोह दिसंबर माह के लास्ट में रखा जाएगा उन्होंने कहा कि बिहार के समस्त पत्रकार बंधुओं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करने का अभियान चलाया जा रहा है बिहार की राजधानी पटना में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताएं कुछ से पहले बिहार राज्य की कमेटी को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा तमाम ऐसे पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्हें एक मंच पर संगठित करके एक सशक्त संगठन का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है कुछ ऐसे लोग हैं जो फिरका परस्त लोग हैं जो पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के एकता व अखंडता को तोड़ने की साजिश में लगे हुए हैं लेकिन वह पूरी तरह से नाकाम होंगे ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान न दिया जाए आने वाले समय में वह खुद बेनकाब हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है पटना के पावन धरती पर पत्रकारों का महासंगम करके पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हक अधिकार समान शिक्षा का अधिकार भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ सम्मानित अधिकारीगण सेवानिवृत्त अधिकारी गण एवं राजनेताओं को भी आमंत्रित करके सम्मानित किया जाएगा और अच्छे राजनेता को आगे बढ़ाने का भी कार्य किया जाएगा जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके।