
“शिक्षिका बीएलओ को प्रधानाध्यापक ने पीटा”
एटा – बाथरूम की चाबी मांगने पर प्रधानाध्यापक ने मना कर दिया। सहायक अध्यापिका वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि गुस्से में आकर प्रधानध्यापक ने पिटाई कर दी और सिर पकड़कर दीवार में मार दिया। एकत्रित ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सूचना दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
जिला आगरा थाना एत्माददौला के मोतीमहल यमुना ब्रिज निवासी गुंजन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय खुशरई में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है और प्रधानाध्यापक पद पर अनीता देवी हैं। इसी परिसर में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनीता देवी के पति सत्यप्रकाश प्रधानाध्यापक के पद है। पीड़िता की ड्यूटी बीएलओ के पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यायल पर लगी हैं। ड्यूटी करने के लिए रविवार को स्कूल आई थी। पीड़िता ने प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश से बाथरूम की चाबी मांगी। पहले तो चाबी देने से इनकार कर दिया। बाद में चाबी दी तो उससे ताला नहीं खुला। इसका पीड़िता वीडियो बनाने लगी।
आरोप लगाया गया है कि वीडियो बनाने पर सत्यप्रकाश भड़क गए और पीड़िता बीएलओ की पिटाई कर दी। सिर दीवार में मार दिया। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और सत्यप्रकाश को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए सत्यप्रकाश की पिटाई कर दी। पुलिस दोनों पक्ष को थाना अवागढ़ ले आई। बताया जा रहा है कि पीड़िता शिक्षिका गुंजन पर समझौता करने का दबाव बनाने के लिए कई लोग पहुंचे।