
“घर में घुसकर युवती के साथ की छेड़खानी
एटा, – घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की मां ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अवागढ़ के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 16 नवंबर को कान्हा निवासी नगला राणा थाना अवागढ़ घर में घुस आया। घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मां-बेटी पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवागढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।”