
डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटते ही सड़क पर मची आलू की लूट, घंटों जाम रहा हाईवे
सीतापुर के कमलापुर थाना इलाके के कस्बा जलालपुर में हाईवे पर शनिवार की सुबह 3 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर वह रोड पर पलट गया। ट्रक पंजाब से आलू लादकर बंगाल जा रहा था। इससे ट्रक ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने ट्रक से घायल ड्राइवर और खलासी को निकालकर बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे थाना क्षेत्र के कस्बा जलालपुर मे नेशनल हाइवे पर सीतापुर की तरफ से लखनऊ की तरफ जा रहा ।आलू भरा ट्रक एकाएक अनैत्रित होकर डिवाडर क़ो जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह पलट गया। ट्रक पर लदे आलू जहां बिखर गए, जिससे स्थानीय ग्रामीण हाईवे पर पड़े आलू भी उठा ले गए। घटना में ट्रक का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना की वजह से हाईवे पर लगभग सुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक पर जाम लगा रहा।
थाना प्रभारी कमलापुर राजकरन के मुताबिक इस कारण सडक पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। जाम और घटना की सूचना पाकर एनएचआई विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर क्रेन से ट्रक को हाईवे से हटावाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु रूप से चालू कराया। पुलिस के अनुसार, ट्रक के ड्राइवर को संभवतः झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टक्कर मार दी। सुबह का समय होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया।