
गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत पर आशा सहित तीन पर मुकदमा
एटा – गलत उपचार से गर्भ में पल रहे बच्चें की मौत हुई थी। पुलिस कार्रवाई न होने पर पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पति ने आशा सहित चार आरोपियों पर…
गलत उपचार से गर्भ में पल रहे बच्चें की मौत हुई थी। पुलिस कार्रवाई न होने पर पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पति ने आशा सहित चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बागवाला के गांव नगला सरदार निवासी सुदीश कुमार ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जनवरी 2022 को गांव के ही आशा कार्यकर्ता विनीता पत्नी को जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक हॉस्पिटल
लेकर पहुंची थी। आरोप है कि हॉस्पिटल स्टाफ ने पत्नी का गलत उपचार किया। इससे गर्भ में पल रहे बच्चें की मौत हो गई थी। पुलिस कार्रवाई को लेकर कई जगहों पर शिकायत की। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।