भोलेभाले लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले के गैंग के 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना सोरों पुलिस ने भोलेभाले लोगों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले के गैंग के 01 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

कासगंज। नूर आलम पुत्र गट्टू निवासी मौ0 कुरैशी कस्बा सहावर कासगंज ने थाना सोरों आकर तहरीर दी कि दिनांक 17 नवम्बर को समय 9 बजे सुबह अनिल सक्सैना व उसके दो साथी बिजेन्द्र व आकाश ने मेरे व अन्य लोगों से मोहल्ला बदरिया बिजली घर सोरों के सामने नैनी फाइनेंस लिमिटेड के नाम से पैसे लेकर धोखाधड़ी की । जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 498/22 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक 19 नवम्बर को थाना सोरों पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त अनिल सक्सैना पुत्र रामबिहारी लाल निवासी मौ0 बदरिया थाना सोरों जनपद कासगंज को बस स्टैण्ड से मेला ग्राउण्ड वाले रास्ते से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks