
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी व नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाला ₹5000 के इनामिया अभियुक्त अपने सहयोगी सहित गिरफ्तार, दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस तथा ₹10,000 बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा के नेतृत्व में थाना मिरहची पुलिस द्वारा मिरहची पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 133/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 164/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 165/2022 धारा 380/457/511 भा0द0वि0 व थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2022 धारा 380/457/411 भादवि में वांछित व 5000 रुपये का ईनामियां अभियुक्त धनवीर पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासंगज तथा उसके सह अभियुक्त बबलू पुत्र अमरपाल सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासगंज को आज दिनांक 19-11-2022 को मुखबिर की सूचना पर एटा कासगंज बार्डर से कुरामई जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस व नकबजनी का सामान व 10 हजार रूपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह हैं जो एक साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में रैकी कर चोरी व नकबजनी की घटना को अंजाम देते हैं। गिरफ़्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- धनवीर पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासंगज
- बबलू पुत्र अमरपाल सिंह निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासगंज।
बरामदगी-
- 2 अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस
- 10,000 रुपये
अभियुक्त धनवीर का आपराधिक इतिहास-
- धनवीर पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम पैसोई थाना सोरों जनपद कासंगज
1- मु0अ0सं0 92/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 थाना मिरहची
2- मु0अ0सं0 133/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 थाना मिरहची
3- मु0अ0सं0 164/2022 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 थाना मिरहची
4- मु0अ0सं0 165/2022 धारा 380/457/511 भा0द0वि0 थाना मिरहची
5- मु0अ0सं0 111/2022 धारा 380/457/411 भादवि थाना मारहरा एटा
6- मु0अ0सं0 433/22 धारा 380 भादवि थाना को0नगर एटा
7- मु0अ0सं0 225/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची एटा
2. बबलू का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0 225/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 श्री जवाहर सिंह धाकडे
- है0का0 प्रेमपाल सिंह
- है0का0 अशोक कुमार
- का0 आशीष कुमार
- का0 दिनेश कुमार