
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, सकीट क्षेत्रांतर्गत जमीन सम्बन्धी बंटवारे को लेकर हुई हत्या तथा हत्या के प्रयास की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त घटना में प्रयुक्त डंडा सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 127/22 धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 भादंवि व 7 सीएलए एक्ट व मु0अ0स0 168/22 धारा 147, 148, 149, 302 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त रामसनेही को थाना सकीट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान घटना में प्रयुक्त डंडा सहित चापे मील के पास से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- रामस्नेही पुत्र गोकुल निवासी ग्राम कर्मचन्द्रुपर थाना सकीट जिला एटा।
बरामदगी
- घटना में प्रयुक्त एक डन्डा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार चौधरी
- उ0नि0 श्री जोगेन्द्र सिंह कुमार
- का रामअवतार
- का रामवीर सिंह
- का0 राजेश कुमार