शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंग्स लगायी गयी व बैनर लगाये 1350 पम्पलेट बांटी


जनपद एटा। आज दिनांक 18.11.2022 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निकट निर्देशन यातायात प्रभारी श्री बचान सिंह शाक्य द्वारा यातायात कर्मचारियों के साथ श्रीराम बाल भारती इण्टर कॉलेज जनपद एटा में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी एवं आर०के० मोटर्स पर नये वाहन खरीदनें आये वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंग्स लगायी गयी व बैनर लगाये गये। 1350 पम्पलेट बांटी गयीं एवं फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 75 ई-चालान पर 71,000 रुपये जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks