बीस मुकद्दमों का आरोपी , पच्चीस हजार रुपए का इनामियां,पडौसी को गोली मारकर जान लेवा हमला करने वाला शातिर गिरफ्तार।

बीस मुकद्दमों का आरोपी , पच्चीस हजार रुपए का इनामियां,पडौसी को गोली मारकर जान लेवा हमला करने वाला शातिर गिरफ्तार।
कासगंज।पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति के निर्देशन में तथा सीओ सिटी अजीत चौहान के नेतृत्व में एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से २० संगीन धाराओं में मुकद्दमों में आरोपी तौहीद पुत्र मुशीर निवासी मौत.पीरछल्ला को पुलिस ने आज नदर ई के पास हजारा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
स्मरण हो कि ०८ , नवम्बर को मो.पीरछल्ला मीट मार्केट में तौहीद सहित आधा दर्जन नामजद लोगों ने अज़ीम पुत्र भूरा को मामूली विवाद में गोली मारकर कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था , पुलिस तभी से गम्भीरता से उसे तलाश रही थी, पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति ने बताया कि उसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए उस पर २५,००० रु का इनाम घोषित किया था , उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा १२, बोर और एक जिन्दा कारतूस १२बोर भी बरामद कर लिया है, पुलिस अन्य लोगों की तलाश में बताई जाती है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks