चुनावी सभा में बोले थे केजरीवाल अगर नहीं किया काम तो लात मार के हटा देना करुणा शर्मा

जनता के मुद्दों से मुकर रहीं – रानी

झूठे वादे करके जीते चुनाव- लात मार कर हटा देने की बात को याद कर रही जानत

चुनावी सभा में बोले थे केजरीवाल अगर नहीं किया काम तो लात मार के हटा देना करुणा शर्मा

सिंगरौली।। सिंगरौली जिले में विकास कार्यों की अगर बात करें तो ज्यादातर भ्रष्टाचार की कहानी सिंगरौली बयां करती है , भले ही सिंगरौली देश की ऊर्जाधानी कही जाती हो लेकिन ऊर्जाधानी को भ्रष्टाचार की राजधानी भी कहे तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

इसीलिए आम आदमी पार्टी को सिंगरौली में मौका आम जनता ने दिया कि ईमानदार की पार्टी की गुण गाने वाली पार्टी के भी कार्य शैली को एक बार ऊर्जा धानी के लोग भी देख ले । जनता ने सोचा कि भारतीय जनता पार्टी का महापौर अगर चुनाव हार जाता है रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की महापौर बनकर नगर निगम में आती है तो ईमानदार पार्टी की माला जपने वाली रानी अग्रवाल जनता से जो वादे की है उनको पूरा करेंगी एवं शहर के विकास को लेकर समर्पित रहेंगी लेकिन यहां तो जनता से किये वादों से मुकरती हुई रानी अग्रवाल दिख रही हैं

पहले आपको केजरीवाल की उन बातों को याद दिला दें , जो चुनावी सभा के रैली में बोले थे कि अगर आम आदमी पार्टी काम नहीं करती है तो “लात मार के भगा देना”, यह भी बात पूरे सिंगरौली को याद ही होगा। लेकिन रानी अग्रवाल ने जो अपने वचन पत्र को जनता के सामने रखी थी उनमें से एक भी काम अभी तक नहीं करा सकी हैं।

क्यों ना केजरीवाल के बातों को लागू किया जाए। परंतु चुने हुए जनप्रतिनिधि को 5 साल तक तो नही हटाया जा सकता है। लेकिन आगामी चुनाव में अगर रानी अग्रवाल कहीं भी शिरकत करती है तो उसका जवाब आम जनता केजरीवाल के बोले हुए शब्दों पर खरा उतरने की चर्चा कर रही है की ” लात मार के भगा देना”।

आखिर दिए गए अपने वचन पत्रों से क्यों मुकर रही है – रानी अग्रवाल

महापौर बनने के लिए इन्होंने अपने उन हालातों में चुनाव मैदान में उतरी हैं जिसे देखकर जनता भी उन्हें संवेदना के वजह से अपना वोट दे दिया और वचन पत्र भी जनता के सामने इस कदर रखा की आम जनता को उनसे उम्मीदें जगने लगी थी, ठीक उसी के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंगरौली आकर कुछ इस कदर वादे और अपने वक्तव्य रखे की जनता भी सोची क्यों ना एक बार रानी अग्रवाल को जीता कर देखा जाए लेकिन चुनाव जीतने के बाद रानी अग्रवाल ने अपने किए गए वचन पत्र में वादे को एक भी पूरा अभी तक नहीं कर सकी हैं। जिसको लेकर आम जनता अपने आपको ठगे महसूस करने लगी है।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks