यूपी स्नूकर एवं बिलियर्ड्स चेम्पियनशिप में विश्वजीत मोहन व अरबाज सेमीफाइनल में पहुंचे

आगरा- आगरा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे राजा राम कुमार भार्गव मेमोरियल स्मृति यूपी 2022 स्नूकर एवं बिलियर्ड्स की आठ दिवसीय चेम्पियनशिप के चौथे दिन क्वाटर व प्रीक्वार्टर में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा,जिसमे विश्वजीत मोहन व अरबाज सेमीफाइनल में पहुंचे।
आगरा बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि आगरा रॉयल बेटिल क्लब सिकंदरा में चल रही आठ दिवसीय चेम्पियनशिप के चौथे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा।जिसमे विश्वजीत मोहन व अरबाज में सेमीफाइनल में पहुंच अपनी जगह बनाई।
प्रीक्वार्टर में 1. कलकल शमशी ने परम कपूर को 3-0 से, 2. विश्वजीत मोहन लखनऊ ने गाजियाबाद के शिवम राना को 3-0 से, 3. पुरु डेम्बला आगरा ने अनुज भार्गव को 3-2 से, 4. अरबाज अलीगढ़ ने मुनीर हुसैन को 3-0 से, 5. मो.फैजल अलीगढ़ ने श्री जन सिंह को 3.2 से, 6. आनन्द तिवारी आगरा ने अदीब अलीगढ़ को 3-1 से शिकस्त दी।
वही क्वाटर मैच में विश्वजीत मोहन सीनियर प्लेयर कनकन शम्शी को 4-0 से व अरबाज खान अलीगढ़ ने पुरु डेम्बला को 4-3 से संघर्षपूर्ण मुकाबले में करारी शिकस्त दे कर दोनो खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
शुक्रवार को हुई इस रोमांचक प्रतियोगिता में लोगो ने मैच का लुफ्त उठाया इस मौक़े पर विवेक अग्रवाल सचिव UPBSA,अयोजन कर्ता सुमित अग्रवाल, करण जुनेजा, विशाल शिवहरे, मनीष सोनी, एव डॉ. नवीन भंडारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया ।