जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कल 10 नवंबर 2022 को किसान प्रदर्शन करेंगे

एटा।अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सोपते हुए बताया कि निम्नलिखित जनसमस्याओं सहित लंबित मामलों के निस्तारण हेतु कल दिनांक 10 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी धरना स्थल सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पंचायत कर प्रदर्शन किया जाएगा उक्त पंचायत के माध्यम से आगामी रणनीति बनाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और समस्याओं के समाधान ना होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को चलाया जाएगा कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा उक्त ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों सहित स्थानीय मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया जाएगा :-

01 :- डीएपी की भारी किल्लत है एवं किसानों पर लगेज जबरिया थोपा जा रहा है प्राइवेट में व्यापारियों द्वारा बड़े स्तर पर ब्लैक किया जा रहा है डीएपी की सरकारी विक्रय केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था कर रविवार में छुट्टी वाले दिन भी सरकारी बिक्री केंद्रों को खोला जाए।

02 :- कृषि विभाग के बीज बिक्री केंद्रों पर रेट लिस्ट लगवाई जाए जिससे विभागीय चोरी रोकी जा सके एवं प्राइवेट बीज कंपनियों ने लूट मचा रखी है तत्काल कार्रवाई की जाये।

03 :- अतिवृष्टि से बर्बाद शत-प्रतिशत किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

04 :- ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव गरीब, मजदूर, किसान की यात्रा पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल हटाया जाए

05 :- किसानों द्वारा फसल बचाने हेतु की गई तार बाउंड्री पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल हटाया जाए एवं निराश्रित गोवंश सहित आवारा जंगली जानवरों से किसानों को निजात दिलाई जाए।

06 :- एटा नगर कोतवाल, चौकी इंचार्ज बसुंधरा सहित किसान, मजदूर विरोधी मानसिकता के भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

07 :- तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराकर जेल भेजा जाए जिससे भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी कर्मचारियों पर अंकुश लग सके।

08 :- वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा में अवनीपरिधि संस्था द्वारा वेरोजगारों की लूट कर रही है तत्काल रोका जाए।

09 :- सभी सड़कों के फुटपाथों से झाड़ियों को साफ करा कर तत्काल समतल कराया जाए जिससे होने वाले हादसों को रोका जा सके साइकिल मोटरसाइकिल एवं पैदल चलने वाले लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

निवेदक :-

अखिल संघर्षी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान यूनियन
09456214768
ठाकुर अनिल सोलंकी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
अखिल भारतीय किसान यूनियन
9456213999

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks