इफको एन0पी0के0 की बोरी किसान भाई 50 रूपये की छूट पर 1350 रूपये में प्राप्त करें

जनपद में डी0ए0पी0 उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कुल 4770 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध

कृषक भाई आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें, निर्धारित मूल्य से अधिक विक्री पर होगी कार्यवाही

इफको एन0पी0के0 की बोरी किसान भाई 50 रूपये की छूट पर 1350 रूपये में प्राप्त करें

एटा, 09 नवम्बर (सू0वि0)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित है कि जनपद में सहकारिता वफर में 874.80 मी0टन एवं निजी थोक विक्रेताओं पर 1089 मी0 टन कुल 1963.8 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध है। इसके अलावा सहकारी समिति बिक्री केंन्द्रो पर 146.41 मी0टन एवं निजी बिक्री केन्द्रों पर 2659.85 मी0 टन कुल 2806.25 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध है। जनपद में कुल मिलाकर 4770.06 मी0 टन उर्वरक डी0ए0पी0 उपलब्ध है। उर्वरक डी0ए0पी0 का माह नवम्बर, 2022 के 11600 मी0टन लक्ष्य के सापेक्ष 1720 मी0टन डी0ए0पी0 आ चुकी है। उर्वरक डी0ए0पी0 823.8 मी0टन एंव 790.05 मी0टन एन0पी0के0 की रैक आ गयी है, इसके अलावा कृभको की 2500 मी0टन डी0ए0पी0 रैक आज शाम तक जनपद मुख्यालय पर पहुंच जायेगी। जिसका साधन सहकारी समितियों के माध्यम से कल से वितरित होगा। उपर्युक्त उर्वरक डी0ए0पी0 की उपलब्धता के अनुसार जनपद में उर्वरक डी0ए0पी0 की कोई कमी नही है।

जनपद के समस्त कृषकों से अनुरोध है कि आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें, भविष्य के लिए उर्वरक का स्टॉक क्रय करके न रखें। लगातार उर्वरक की रैक आ रही हैं। डी0ए0पी0 उर्वरक का विक्रय मूल्य 1350.00 रूपये/बोरी निर्धारित है। जनपद के समस्त साधन सहकारी समिति/क्षेत्रीय सहकारी समिति/निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि उर्वरक विक्रय करते समय क्रेता से खसरा/खतौनी/जोत बही देखकर ही अधिकतम चार बोरी डी0ए0पी0 विक्रय करें। उर्वरक बिक्री रजिस्टर में क्रेता का नाम, पता मोबाइल नम्बर दर्ज करते हुए क्रेता के हस्ताक्षर भी करायें। क्रेता के आधार कार्ड पर उतनी ही बोरी पॉस मशीन से खारिज करे जितनी वास्तव में उसने खरीदी है।

क्षेत्र प्रबन्धक, इफको एटा ने अवगत कराया है कि जनपद एटा में प्राप्त इफको एन0पी0के0 की बोरी में बिक्री दर 1400 रूपये अंकित है। इफको द्वारा किसानो को 50 रूपये की छूट देते हुए इसकी बिक्री दर 1350 रूपये प्रति बोरी किया गया है। आपको निर्देशित किया जाता है कि एन0पी0के0 की बिक्री 1350 रूपये प्रति बोरी बिक्री करें, अन्यथा कि स्थिति में आपके विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत सुसंगत नियमों के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिसके लिए आप स्वयं व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks