भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष जनरल कमेटी सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी का जल्द करें गठन

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष जनरल कमेटी सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी का जल्द करें गठन*।
*प्रदेश स्तर पर राज्य चेयरमैन समस्त कमेटियों की बैठक आयोजित कर मीडिया अधिकारियों के कार्यों की करें समीक्षा उसकी रिपोर्ट राज्य मैनेजमेंट प्रभारी एवं प्रतिनिधि के साथ साथ केंद्रीय मैनेजमेंट कमेटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करें*।

नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र के प्रधान संपादक मोहम्मद आसिफ अंसारी  ने कहां की भारतीय मीडिया फाउंडेशन को संपूर्ण भारत में एक सशक्त संगठन के रूप में निर्माण करना ही हम सभी का संकल्प है।
उन्होंने समस्त राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि आप अभिलंब अपने राज्य के सभी प्रकोष्ठ का गठन करें यूथ विंग, महिला सेल, अधिवक्ता फोरम, बॉलीवुड फोरम, किसान मजदूर फोरम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, डिजिटल मीडिया सेल ,परिवहन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सक्रिय मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति करें।
उन्होंने कहा कि जो भी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं अगर वह निष्क्रिय हैं कार्यकारिणी को गठन करने में असफल हैं तो उनके जगह तत्काल प्रभाव से राज्य चेयरमैन सक्रिय प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करें और राज्य चेयरमैन जनरल कमेटी सहित सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के मीडिया अधिकारियों की बैठक आयोजित करें अगर राज्य में संगठन का कार्यालय है तो कार्यालय पर ही मीटिंग करें अगर नहीं है तो राज्य चेयरमैन इसकी स्वयं व्यवस्था करके सभी मीडिया अधिकारियों की मीटिंग करें जो भी मीडिया अधिकारी गैरहाजिर होते हैं तो उन मीडिया अधिकारियों के संदर्भ में विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 10 नवंबर तक सभी मीडिया अधिकारी जिला अधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पत्रक सौंपने का कार्य करें।
सारा रिपोर्ट राज्य मैनेजमेंट प्रभारी एवं प्रतिनिधि को सौपते हुए केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी को भेजने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य लेवल पर राज्य मैनेजमेंट प्रभारी से बाद में पूछताछ की जाएगी लेकिन सबसे पहले राज्य चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष से संगठन विस्तार के  संदर्भ में पूछी जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks