
“दो दिन पहले मृत महिला को जिंदा करने में लगे रहे बायगीर”
एटा – सांप काटने से मर चुकी महिला का इलाज घरवाले बायगीरों से कराते रहे। जबकि छह नवंबर को चिकित्सक ने सांस नहीं चलने की बात कहीं थी। घरवालों को उम्मीद थी कि महिला की सांस चल रही है। जिसके चलते वह बायगीरों को दिखाते रहे। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मलावन के गांव अयार निवासी करिश्मा (25) को पति कपिल छह नवंबर को मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचा था। घरवालों ने बताया था कि खेत पर काम करते समय सर्प ने काट लिया है। चिकित्सक ने उस समय महिला को मृत बता दिया था। घरवालों को उम्मीद थी कि करिश्मा की सांसे चल रही है। आगरा ले जाने को कहा। चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। ईएमटी ने सांस नहीं चलने की बात कहते हुए वापस ले आया था। उसके बाद भी घरवालों को उम्मीद थी कि महिला जिंदा है। घरवालें बायगीरों से मैनपुरी क्षेत्र में कई जगहों पर दिखाते रहे। सोमवार रात को मृत बता दिया। शव भी काफी बेकार हो गया था। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची मलावन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहले आगरा रेफर करा ले गए थे मरीज को घरवालों को महिला की मौत पर यकीन नहीं था। चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया था। हालांकि बीच रास्ते से ही एम्बूलैंस कर्मी वापस लौटा लाएं थे।