
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसों को सीओ ने हटवाया
एटा – मंगलवार दोपहर में रोडवेज बस स्टैंड पर सीओ ट्रैफिक संगमलाल मिश्रा व यातयात निरीक्षक बचान सिंह टीम सहित पहुंचे। वहां उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर खड़ी सरकारी व अनुबंधित बसों को अंदर से संचालित कराने की हिदायत दी।
सीओ टैफिक ने मौके पर ही एआरएम राजीव कुमार को बुलाकर रोडवेज बसों को स्टैंड के अंदर खड़ी कराने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि सड़क पर खड़ी मिलने वाली बसों के चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान साथ में मौजूद यातायात निरीक्षक बचान सिंह ने तीन प्राइवेट बसों के चालान किये। यातायात निरीक्षक ने बताया कि यातायात माह के दौरान व्यवस्था सुचारू बनाये रखने को लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मंगलवार को भी 150 ट्रैक्टर पर रिफलेक्टर, 125 चालान बिना हेलमेट, तीन सवारी और नियमों का उल्लंघन करने पर किये गये हैं। माह में अभी तक एक लाख 15 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।