धरती हिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी,अब उत्तराखंड में आया इतनी तीव्रता का भूकंप

*धरती हिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी,अब उत्तराखंड में आया इतनी तीव्रता का भूकंप*

नेपाल के साथ भारत में धरती हिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे इलाके में सुबह 6.27 मिनट पर धरती हिलने से पहले से ही घबराए लोग और डर गए। इस बार भूंकप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर अंदर बताया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks