राजनीतिक अखाड़े में बदला पाला, शिवराज को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का जागा कांग्रेस

*राजनीतिक अखाड़े में बदला पाला, शिवराज को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा का जागा कांग्रेस प्रेम: बोले जहां जहां राहुल गांधी के पैर पड़ेंगे वहां वहां फूल बिछाऊंगा*
*!!.निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शैरा ने रण में बुरहानपुर विधानसभा से पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस को पछाड़ा.!!*

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को समर्थन देने वाले बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कांग्रेस प्रेम दिखाया है। जिससे अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा है कि जहां जहां राहुल गांधी के पैर पड़ेंगे वहां वहां फूल बिछाए जाएंगे। राहुल गांधी के लिए 24 किलोमीटर कारपेट बिछाई जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 20 से 22 नवंबर के बीच एंट्री करेगी। बता दें कि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा ने पहले कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दिया था। कमलनाथ सरकार जाने के बाद शेरा ने भाजपा की शिवराज सिह चौहान सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है। एक और जहां भाजपा यात्रा को लेकर जमकर निशाना साध रही है। वहीं कांग्रेस इसे भारत को जोड़ने की यात्रा बता रही है। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत देश को जोड़ने निकले हैं। सबको साथ लेकर ही यह देश विकास और प्रगति करेगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जहां जहां पैर पड़ेंगे वहां वहां फूल बिछाए जाएंगे। उनके लिए 24 किलोमीटर तक कारपेट बिछाया जाएगा। विधायक शेरा के इस बयान के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में घमासान मचने लगा है l बता दें कि सुरेंद्र सिंह शेरा पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं, पर 2018 में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। उन्होंने भाजपा की दिग्गज नेत्री, पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस को चुनाव हराया था l इसके बाद उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को सर्मथन दिया था। कांग्रेस सरकार जाते ही उन्होंने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया। लेकिन अब वह 2023 चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks