जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा, बढ़ रहे मरीज, हर 5 में से 4 परिवार हो रहे बीमार

जहरीली बनी हुई है दिल्ली की हवा, बढ़ रहे मरीज, हर 5 में से 4 परिवार हो रहे बीमार

दिल्ली-एनसीआर की हवा बीते कुछ दिनों से जहरीली बनी हुई है. एक सर्वे के मुताबिक प्रदूषण के चलते हर 5 में से 4 परिवार बीमार हो रहे हैं. अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. कल भी दिल्ली के 19 स्टेशनों पर हवा का स्तर गंभीर रहा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के 14 स्टेशनों पर हवा का स्तर सुधरा है.

बढ़ते पॉल्यूशन के चलते दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है. दिल्ली में कमर्शियल निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं. डीजल कारों और ट्रकों पर पाबंदी लगा दी गई है. इसके साथ ही बाजार और दफ्तरों के समय में भी बदलाव की तैयारी है.

हालांकि, EV और CNG वाहन चलते रहेंगे. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इन अहम फैसलों की घोषणा की. वहीं, परिवहन मंत्री की सभी नागरिकों से अपील प्रदूषण से लड़ने में हमारा साथ दें. इसके अलावा प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई होगी.

पर्यावरण विशेषज्ञ सचिन पवार ने बताया कि आज के बाद दिल्ली में हवा के दिशा में और भी बदलाव होगा. हवा कुछ तेज चलेगी. नार्थ ईष्ट और साउथ वेस्ट से चलने वाली हवा के क्रॉस वेंटिलेशन का लगभग 60% असर होगा. इसका प्रदूषण पर मामूली प्रभाव पड़ेगा. गंभीर श्रेणी से हवा का स्तर बेहद खराब, खराब स्तर पर आएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks